नीट पेपर लीक मामले को देशभर में बवाल मचा है. पक्ष-विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया है. कांग्रेस नेता, सुरेंद्र राजपूत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार लोकतंत्र की नहीं लीकतंत्र की सरकार है. उन्होंने कहा कि लीकतंत्र को सही साबित करने के लिये इसके मंत्री सुबह-शाम प्रेस कांफ्रेंस किया करते हैं.
सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ये लोग देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वो बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा करने की बजाए पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री और मंत्रालय के अफसरों के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए. जिससे इन परीक्षाओं की मर्यादा बनी रहे.
AAP नेता ने भी लगाया आरोप
वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि नीट पेपर लीक के बाद यूजीसी-नेट एग्जाम में गड़बड़ियां सामने आने के बाद लाखों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है, फिर भी भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है.
सुप्रीम कोर्ट में हुई है सुनवाई
बता दें कि आज नीट यूजी रिजल्ट 2024 (NEET UG Result 2024) मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई. सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के वकीलों को सुना और सुनवाई के लिए 08 जुलाई की तारीख दी है. इस बारे में वकील धीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी है.
आरजेडी नेता ने ये कहा...
आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने नीट मामले में बोलते हुए कहा कि एक बड़ा अपराध हुआ है.+ उन्होंने कहा कि देश भर में छात्रों ने कई सबूत सामने रखे हैं और इसका नेटर्वक पूरे देश में बिछा हुआ है। शक्ति सिंह ने कहा कि केन्द्र की सरकार इस पूरे मामले में कहीं न कहीं घिरती हुई दिखाई दे रही है।