कांग्रेस नेता ने कहा- 2 पत्नी वालों को हर साल 2 लाख देगी कांग्रेस, हमलावर हुई बीजेपी..!

Global Bharat 10 May 2024 12:47: PM 1 Mins
कांग्रेस नेता ने कहा- 2 पत्नी वालों को हर साल 2 लाख देगी कांग्रेस, हमलावर हुई बीजेपी..!

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने दावा किया कि जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें पार्टी की 'महालक्ष्मी' योजना के तहत 2 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है.

बता दें कि उनके इस बयान से कांग्रेस की खूब खिंचाई हो रही है. इसी बीच बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस की सारी स्कीम की पोल खोल दी है.

इसी बीच राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता माया नारोलिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और महिलाओं का अपमान कर रहे हैं और हम हम भूरिया के अमर्यादित बयान की निंदा करते हैं.

Recent News