"...इसका मतलब है कि 'SRK' ग्रुप टूट गया है", जानें अनिल विज ने क्यों कहा ऐसा...

Global Bharat 19 Jun 2024 04:47: PM 1 Mins

किरण चौधरी के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा, "...इसका मतलब है कि उनका 'SRK' (कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी) ग्रुप टूट गया है. अगर यह टूट गया है तो यह अच्छी बात है और अगर किरण चौधरी भाजपा में शामिल हो रही हैं, तो यह और भी अच्छी बात है..."

बता दें कि विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है. बता दें कि पार्टी में शामिल होने के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य लोग भी मौजूद रहे. यहां यह भी बता दें कि किरण चौधरी और उनकी बेटी ने मंगलवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था.

वहीं इस्तीफा लिखते हुए किरण चौधरी ने कहा था कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस को व्यक्तिगत जागीर के तौर पर देखा जा रहा है. इसमें मेरी जैसी ईमानदारी की कोई जगह नहीं है. उन्होंने स्थानीय नेताओं पर दबाने का भी आरोप लगाया था.   

उन्होंने कहा था कि मेरा लक्ष्य अपने देश और लोगों की सेवा करना है, लेकिन कांग्रेस के साथ यह कार्य करने में असमर्थ हूं. वहीं किरण की बेटी श्रुति ने इस्तीफे में कहा था कि कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई है. जिसने अपने हितों के लिए पार्टी के हितों से समझौता किया है.

बता दें कि श्रुति चौधरी बंसीलाल की पोती हैं, जो यहां सांसद भी रह चुकी हैं. वहीं अब हरियाणा बीजेपी के पूर्व मंत्री अनिल विज ने बयान देकर सियासी हंगामा खड़ा दिया है.

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस का 'SRK' ग्रुप टूट गया है, जो अच्छी बात है. बता दें कि 'SRK' का मतलब कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी है. साथ ही उन्होंने पार्टी में किरण चौधरी का स्वागत भी किया है.

Recent News