पार्टी के बीच कॉन्स्टेबल को आया पत्नी वीडियो कॉल, भड़की प्रेमिका ने खुद को मारी गोली और फिर...

Amanat Ansari 07 Feb 2026 06:23: PM 2 Mins
पार्टी के बीच कॉन्स्टेबल को आया पत्नी वीडियो कॉल, भड़की प्रेमिका ने खुद को मारी गोली और फिर...

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी में स्थित श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी में गुरुवार रात एक किराए के फ्लैट में दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी. हंसी-ठहाके और संगीत का माहौल था, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया. दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल आशीष अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ वहां मौजूद था. दोनों पिछले कई सालों से रिलेशन में थे. कुछ रिपोर्ट्स में 5-7 साल का अफेयर बताया गया है.

यह भी पढ़ें: मायावती का भाजपा पर जोरदार हमला: पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में ब्राह्मणों को लेकर किया बड़ा ऐलान

पिछले कुछ महीनों से वे साथ रह रहे थे. युवती का कहना था कि आशीष ने शादी का वादा किया था, जबकि आशीष पहले से विवाहित है और उसकी पत्नी से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. रात करीब 12 बजे आशीष के फोन पर उसकी पत्नी की वीडियो कॉल आई. इससे युवती नाराज हो गई. दोनों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई. पार्टी में मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया, लेकिन तनाव बरकरार रहा.

यह भी पढ़ें: एंबुलेंस से कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

करीब 1 बजे युवती अकेले कमरे में चली गई. वहां मेज पर आशीष की लाइसेंसी पिस्टल (कुछ स्रोतों में तीन हथियार बताए गए) रखी थी. युवती ने पिस्टल उठाई और अपनी कनपटी पर गोली चला दी. गोली सिर से आर-पार निकल गई, वह वहीं गिर पड़ी. गोली की आवाज सुनकर सोसाइटी में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टॉयलेट के लिए उतरे फिर वापस नहीं लौटे, टैंकर ने 6 लोगों को कुचल दिया

आशीष ने पहले मामले को छिपाने की कोशिश की. उसने युवती को कार में डालकर निजी अस्पताल पहुंचाया और वहां इसे सड़क हादसा बताकर नाम भी बदलवा दिया. लेकिन डॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी.

यह भी पढ़ें: शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले की  ISIS ने ली जिम्मेदारी, बताया क्यों किया ऐसा...

पुलिस ने जांच शुरू की. युवती के भाई की शिकायत पर आशीष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया. उसे हिरासत में ले लिया गया है. युवती को वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में इलाज के दौरान उसकी मौत होने की बात भी सामने आई है, लेकिन शुरुआती खबरों में वह जिंदगी-मौत से जूझ रही थी.
पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Noida Crime Noida News Hindi News Crime News UP Crime News

Recent News