Islamabad suicide attack: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 6 फरवरी 2026 को जुमे की नमाज के दौरान एक शिया इमाम बारगाह में भीषण आत्मघाती धमाका हुआ. तरलाई कलां इलाके की खदीजा तुल कुबरा (या इमाम बारगाह कसर-ए-खदीजतुल कुबरा) मस्जिद के प्रवेश द्वार पर हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे दर्जनों लोग हताहत हुए.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस से बचकर भाग रही बिहार की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, महिला समेत 2 की मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार हमल में 169 से अधिक लोग घायल हुए. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी अपने टेलीग्राम चैनल और अमाक न्यूज एजेंसी के जरिए कबूल की है. SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने इसकी पुष्टि की. हमलावर को "सैफ अल्लाह अल-अंसारी" नाम से बताया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला ISIS की क्लासिक शैली है, खासकर इसके खुरासान प्रांत (ISIS-K) की.
यह भी पढ़ें: रितु तावड़े बनीं बीजेपी की मुंबई महापौर उम्मीदवार, शिवसेना ने इन्हें बताया डिप्टी...
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की और जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि देश में नफरत और अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. शुरुआत में कुछ पाकिस्तानी पक्षों ने बिना सबूत के भारत पर आरोप लगाए, लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
यह भी पढ़ें: आधी रात को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने उठाया, 31 साल पुराने विवाद में एक्शन
यह हमला इस्लामाबाद में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा ऐसा हमला है. हाल के महीनों में राजधानी में यह दूसरा बड़ा हमला है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. यह घटना पाकिस्तान में बढ़ते चरमपंथी हमलों की ओर इशारा करती है, जहां ISIS-K जैसे ग्रुप सक्रिय हैं. जांच जारी है.