नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रविवार देर रात भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व पर सवाल उठाए. शमा ने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के मैच के बाद रोहित को 'मोटा' करार दिया और उन्हें 'औसत दर्जे का कप्तान' बताया. हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर ली, लेकिन तब तक देर हो चुकी है. रोहित शर्मा के प्रशंसक कांग्रेस प्रवक्ता पर टूट पड़े. उधर मामला और गर्म हो गया, जब भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद घेर लिया.

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं! उन्हें वजन घटाने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, भारत का अब तक का सबसे खराब कप्तान!" आलोचनाओं का सामना करने के बाद, कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी. उन्होंने एक और पोस्ट में आगे बढ़कर पिछले क्रिकेट दिग्गजों की तुलना में शर्मा की क्षमताओं पर सवाल उठाए. इस पोस्ट में कांग्रेस प्रवक्ता लिखती हैं "गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री और बाकी जैसे अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में उनमें ऐसा क्या है जो विश्व स्तरीय है? वह एक औसत दर्जे के कप्तान होने के साथ-साथ एक औसत दर्जे के खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला.
आलोचना के बाद, शमा ने अपनी टिप्पणी का बचाव किया. उन्होंने उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा "क्या उन्होंने केएल राहुल को MCG टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं भेजा और खुद को नंबर 1 पर रखा, जो पूरी तरह से उल्टा पड़ गया! क्या यह एक स्वार्थी कदम नहीं था? इसकी वजह से शुभम गिल को XI से बाहर कर दिया गया. क्या हम अहमदाबाद में हुए पिछले विश्व कप में नहीं हारे थे? मैंने उनकी तुलना हमारे पिछले कप्तानों से की है."
मीडिया से बात करते हुए शमा ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी "सामान्य" थी और उनका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को शर्मिंदा करना नहीं था. अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए, उन्होंने कहा कि, उनकी राय में, "खिलाड़ियों को फिट रहना चाहिए," और कहा कि उनके बयानों पर "बिना किसी कारण के हमला किया जा रहा है." उन्होंने कहा, "यह एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में एक सामान्य ट्वीट था. यह बॉडी शेमिंग नहीं था.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक खिलाड़ी को फिट रहना चाहिए, और मुझे लगा कि उसका वजन थोड़ा ज़्यादा है, इसलिए मैंने बस उसके बारे में ट्वीट किया." "मुझ पर बिना किसी कारण के हमला किया गया. जब मैंने उनकी तुलना पिछले कप्तानों से की, तो मैंने एक बयान दिया. मुझे अधिकार है. कहने में क्या गलत है? यह लोकतंत्र है."
Those who have lost 90 elections under captaincy of Rahul Gandhi are calling captaincy of Rohit Sharma unimpressive!
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) March 3, 2025
I guess 6 ducks in Delhi and 90 election losses is impressive but winning T20 World Cup isn’t!
Rohit has a brilliant track record as captain by the way! pic.twitter.com/5xE8ecrr4x
इसी बीच भाजपा के शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी की चुनावी विफलताओं पर कटाक्ष करते हुए तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हारने वाले लोग रोहित शर्मा की कप्तानी को अप्रभावी कह रहे हैं!" पूनावाला ने शर्मा के ट्रैक रिकॉर्ड का भी बचाव किया, उनकी हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया. शहजात ने ट्वीट कर लिखा "मुझे लगता है कि दिल्ली में छह बार शून्य पर आउट होना और 90 बार चुनाव हारना प्रभावशाली है, लेकिन टी20 विश्व कप जीतना प्रभावशाली नहीं है! वैसे, कप्तान के रूप में रोहित का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है."
बता दें कि हाल ही में रोहित की कप्तानी में मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड पर महत्वपूर्ण जीत हासिल की, और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए 44 रन से जीत हासिल की. श्रेयस अय्यर के 79 रन और वरुण चक्रवर्ती के पांच विकेट की मदद से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत अब सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है.