विराट कोहली और बुमराह की धमाकेदार वापसी! यशस्वी जायसवाल हुए ड्रॉप, शुभमन गिल की कप्तानी में England के खिलाफ ODI टीम घोषित

Amanat Ansari 21 Jun 2026 06:54: PM 1 Mins
विराट कोहली और बुमराह की धमाकेदार वापसी! यशस्वी जायसवाल हुए ड्रॉप, शुभमन गिल की कप्तानी में England के खिलाफ ODI टीम घोषित

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी हुई है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप कर दिया गया है. शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान होंगे. विराट कोहली की फिटनेस अभी भी अधर में है. उन्हें इंग्लैंड पहुंचकर फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी वे टीम में शामिल होंगे.

भारत की ODI टीम (15 सदस्यीय)

  • शुभमन गिल (कप्तान)  
  • रोहित शर्मा  
  • विराट कोहली (फिटनेस पर निर्भर)  
  • श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान)  
  • केएल राहुल (विकेटकीपर)  
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)  
  • वॉशिंगटन सुंदर  
  • अक्षर पटेल  
  • नीतीश कुमार रेड्डी  
  • कुलदीप यादव  
  • जसप्रीत बुमराह  
  • प्रसिद्ध कृष्णा  
  • हर्षित राणा  
  • अर्शदीप सिंह  
  • गुरनूर बरार

सीरीज शेड्यूल

  • 1ला ODI: 14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम  
  • 2रा ODI: 16 जुलाई- कार्डिफ  
  • 3रा ODI: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन

हार्दिक पांड्या अभी चोट से उभर नहीं सके, इसलिए नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बुमराह की वापसी से पेस अटैक मजबूत हो गया है, जबकि विराट की मौजूदगी मध्यक्रम को संतुलन देगी.

Team India Team India Squad Team India ODI Squad Virat Kohli

Recent News