COVID-19 India update: बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 48 घंटे में 21 की मौत, केरल से लेकर यूपी तक जान गंवा रहे लोग!

Rahul Jadaun 01 Jun 2025 04:22: PM 2 Mins
COVID-19 India update: बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 48 घंटे में 21 की मौत, केरल से लेकर यूपी तक जान गंवा रहे लोग!

COVID-19 India update: देश में लगातार कोरोना के मामले बेहद ही तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस कई गुना तेजी के साथ बढ़े हैं, बीते 9 दिनों में ये रफ्तार 14 गुना हो चुकी है. जिसकी वजह से देश में कोविड के एक्टिव केस लगभग 3800 के आसपास पहुंच चुके हैं. सबसे ज्यादा केस केरल में अभी तक एक्टिव हैं, तो वहीं मिजोरम में भी 7 महीने बाद पहला कोरोना का केस सामने आया है. जबकि कोविड की वजह से जनवरी से अब तक 28 लोगों की मौत की खबर भी सामने आ चुकी है.

केरल में सबसे ज्यादा केस

अगर मौजूदा हालातों की बात करें तो केरल में सबसे ज्यादा कोविड के एक्टिव केस हैं, केरल के अंदर अभी भी 1400 कोविड केस एक्टिव हैं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 485 एक्टिव कोविड केस हैं, तीसरे नंबर पर दिल्ली है, दिल्ली भी महाराष्ट्र से ज्यादा पीछे नहीं है, वहां पर भी कोविड के 436 एक्टिव केस अभी भी मौजूद हैं. जबकि केरल और महाराष्ट्र में अब तक 14 लोगों की कोविड की वजह से मौत भी हो चुकी है. अगर उत्तर प्रदेश को देखा जाए तो फिलहाल वहां अभी स्तिथि काफी ठीक है यूपी के अंदर 149 एक्टिव केस मौजूद हैं, हालांकि यूपी में भी एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोजाबाद जिले के 78 वर्षीय मुसाफिर राम ने कोविड की वजह से ही एस.एन. मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा था.

जनवरी से अभी तक हो चुकी हैं 28 मौतें

अगर कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की बात करें तो जनवरी से लेकर अब तक 28 लोगों की मौत कोविड की वजह से हो चुकी है. जिसमें महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों की मौत हुई है. कर्नाटक में 4 और दिल्ली में 3 लोग कोविड की वजह से जान गंवा चुके हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 2 लोगों की मौत भी कोविड की वजह से ही हो चुकी है.

कर्नाटक में मास्क लगाना जरूरी

लगातार बढ़ते कोविड केस की वजह से कर्नाटक सरकार ने नई एडवाइजरी भी जारी की है, शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में सरकार की तरफ से निर्देश दिये गए हैं कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोग मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंस और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. इसके अलावा सीने में दर्द, खांसी, बुखार या सांस में लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच करने के लिए भी कहा गया है.

ज्यादा खतरनाक हैं ओमिक्रॉन के चार सबवेरिएंट्स

सूत्रों के मुताबिक ओमिक्रॉन के 4 सबवेरिएंट ज्यादा खतरनाक बताए जा रहे हैं, जिनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 शामिल हैं. फिलहाल कोविड-19 के ज्यादातर मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है. घर पर ही इन लोगों का इलाज चल रहा है.

COVID-19 India update Kerala COVID active cases India COVID surge 2025 Omicron subvariants dangerous COVID deaths India 2025

Recent News