नवादा में दंपति पर 'डायन' का आरोप लगाकर हमला, पति की मौत, 17 गिरफ्तार

Amanat Ansari 27 Aug 2025 08:31: PM 1 Mins
नवादा में दंपति पर 'डायन' का आरोप लगाकर हमला, पति की मौत, 17 गिरफ्तार

नवादा: जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ मुहल्ला में अंधविश्वास के कारण एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गांव के कुछ लोगों ने एक दंपति पर 'डायन' होने का आरोप लगाकर उन पर हमला किया, जिसमें पति गया मांझी की मौत हो गई. यह घटना छठिहार उत्सव के दौरान डीजे के बार-बार बंद होने को अंधविश्वास से जोड़कर की गई.

पुलिस के अनुसार, पांचूगढ़ मुहल्ला में छठिहार उत्सव के दौरान डीजे बार-बार बंद होने की घटना को कुछ ग्रामीणों ने अंधविश्वास से जोड़ लिया. इसके बाद गया मांझी और उनकी पत्नी पर 'डायन' होने का आरोप लगाकर उन पर हमला किया गया. हमले में गया मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसुआ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. अब तक मुख्य अभियुक्त मोहन मांझी सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अंधविश्वास से प्रेरित इस हिंसक घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहें. पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस ने लोगों से जागरूकता फैलाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

Nnawada crime Nawada mob lynching witchcraft killing HIsua crime

Recent News