महाराष्ट्र के यवतमाल में गौ तस्करों ने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की, मचा हड़कंप

Amanat Ansari 25 May 2026 03:57: PM 1 Mins
महाराष्ट्र के यवतमाल में गौ तस्करों ने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की, मचा हड़कंप

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के महागांव तहसील स्थित बिजोरा टोल नाके के पास गोवंश तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी. मृतक की पहचान गजानन सुरोशे के रूप में हुई है. इस घटना को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद किया गया है.  रविवार देर रात बिजोरा टोल नाके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता ड्यूटी पर थे.

इसी दौरान एक पिकअप वैन तेज रफ्तार से गुजरती दिखाई दी. वैन में गोवंश होने का शक होने पर कार्यकर्ताओं ने बाइक से उसका पीछा किया. तस्करों ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए.

इसी रास्ते से अपनी कार से गुजर रहे बजरंग दल कार्यकर्ता गजानन सुरोशे ने अपने साथियों को घायल देखा और भागती वैन को पीछा करने का फैसला किया. तस्कर हाईवे छोड़कर सुकळी गांव की ओर मुड़ गए. गजानन भी उनके पीछे पहुंच गए.

वहां पहुंचते ही तस्करों ने गजानन की कार को घेर लिया. उन्होंने पथराव किया और लकड़ी के डंडों से उनके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया. गंभीर रूप से घायल गजानन की मौके पर ही मौत हो गई. हमला करने के बाद आरोपियों ने वैन में रखे मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Cow Smugglers Murder Bajrang Dal Worker Murderl Yavatmal Bajrang Dal Maharashtra Bajrang Dal

Recent News