बीजेपी के बाहुबली एमएलसी विनीत सिंह के साथ क्यों घूमने लगे तेज़ प्रताप, तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान, मिर्जापुर में एकदम कालीन भैया वाला भौकाल

Global Bharat 25 May 2026 02:45: PM 1 Mins
बीजेपी के बाहुबली एमएलसी विनीत सिंह के साथ क्यों घूमने लगे तेज़ प्रताप, तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान, मिर्जापुर में एकदम कालीन भैया वाला भौकाल

लखनऊ : जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने एक दौरे को लेकर अचानक चर्चा में आ गए हैं. वजह बनी उनकी भाजपा के बाहुबली एमएलसी विनीत सिंह के साथ सामने आई तस्वीरें, जिनमें दोनों नेताओं के बीच काफी करीबी नजर आई. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं. लोग इसे मिर्जापुर के कालीन भैया वाले भौकाल से जोड़कर देखने लगे.

https://www.facebook.com/share/r/14eZ6XWCRZe/

दरअसल, तेज प्रताप यादव हाल ही में काशी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. इसी दौरान वह मिर्जापुर के भाजपा विधायक विनीत सिंह के आवास भी पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. मुलाकात की तस्वीरों में तेज प्रताप बेहद सहज अंदाज में दिखाई दिए, जबकि विनीत सिंह ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राजनीतिक रूप से यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि तेज प्रताप यादव का परिवार लंबे समय से भाजपा का मुखर विरोध करता रहा है. ऐसे में भाजपा विधायक के घर पहुंचना और लंबी बातचीत होना कई तरह के सियासी संकेत दे रहा है.

दिलचस्प बात यह रही कि मुलाकात के अगले ही दिन तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की तारीफ कर दी. उन्होंने कहा कि यूपी में धार्मिक स्थलों के विकास और व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है. उनके इस बयान के बाद बिहार और यूपी की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है. फिलहाल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर बढ़ा दी है.

Tej Pratap Yadav Vinit Singh Mirzapur Yogi Adityanath BJP strongman MLA Kaleen Bhaiya style politics

Description of the author

Recent News