Crime News: पिता ने अपने बेटे को उमर के घर भेजा, वहां हुई पार्टी, जरीफ और रईस ने किया खास इंतजाम, बाप ने ही दे दी बेटे की सुपारी

Rahul Jadaun 29 Jun 2025 11:53: PM 2 Mins
Crime News: पिता ने अपने बेटे को उमर के घर भेजा, वहां हुई पार्टी, जरीफ और रईस ने किया खास इंतजाम, बाप ने ही दे दी बेटे की सुपारी

Crime News: अमरोहा में एक पिता ही अपने बेटे का जानी दुश्मन बन गया, वो छह महीने से अपने बेटे के खिलाफ प्लानिंग बना रहा था, और बेटे को भनक तक नहीं थी, विवाद न तो संपत्ति का था, और ना ही मामला किसी लड़ाई-झगड़े से जुड़ा था, फिर पिता अपने बेटे के जान का दुश्मन क्यों बना, इसका खुलासा जब अमरोहा पुलिस ने किया तब हैरान हो गए. जांच में पता चलता है.

“22 जून की शाम को सतेंद्र ने अपने बेटे दीपक को पाइप देखने के लिए उमर के घर भेजा. उमर ने जरीफ को फोन कर कहा दीपक आ रहा है, जिसके बाद जरीफ ने अपने दोस्त रईस के साथ मिलकर दो बोतल शराब खरीदी और वो उमर के घर पहुंचा. दीपक पहले से ही शराब का आदी था, इसलिए उसे खूब पिलाया गया. और रात करीब 10.30 बजे उसे बाइक पर बिठाकर ले गए, साथ में एक फावड़ा भी रखा था. शहबाजपुर कला गांव के जंगल में ले जाकर उसपर फावड़े से वार कर दिया. इतने से भी मन नहीं भरा तो वहां से थोड़ी दूर ले जाकर गन्ने के खेत में तमंचा भी चलाया.”

यहां आरोपियों ने बचने के लिए दीपक के कपड़े हटाए, उसका मोबाइल तोड़ा, सबकुछ हाइवे के पास वाले अंडरपास में छिपा दिया. 23 जून को दो आरोपी उमर के घर गए जहां बाकी एक लाख रुपये दीपक के पिता ने आरोपियों को दिया. ये सुपारी 2 लाख 70 हजार में दी गई थी. पर पुलिस के सामने चुनौती ये थी कि जो पिता खुद पीड़ित बना है, जिसने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है, वो इस केस का मास्टरमाइंड है, ये कैसे पता किया जाए. पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली, पुलिसिया दिमाग लगाया तो पता चला गालिबबाड़ा गांव का रहने वाला सतेन्द्र किसान है, उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, बड़ा बेटा दीपक था जो शराब पीने का आदी था और शादीशुदा महिला से उसके अवैध संबंध थे, जिससे पिता नाराज था. जबकि इसका छोटा भाई एक मेडिकल स्टोर चलाता है. अवैध संबंध के गुस्से में ही पिता ने अपने बेटे की सुपारी दी, करीब 6 महीने से वो इसकी प्लानिंग कर रहा था. जांच में ये भी पता चला कि

  • आरोपी जरीफ पर बछरायूं, मंडी धनौरा और चांदपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं
  • दूसरे आरोपी रईस पर चोरी, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमे दर्ज हैं
  • आरोपी सतेंद्र के खिलाफ भी मारपीट, धमकी और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज है.

खास बात ये है कि बेटे की सुपारी पिता ने अपने दोस्तों को ही दी थी, लेकिन न पकड़े जाने की उनकी सारी चालें फेल हो गई. इस खुलासे के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने उस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया, जिसने इस केस को सुलझाया. इस टीम में रजबपुर थानाध्यक्ष कोमल तोमर, अतरासी चौकी इंचार्ज लवलीश कुमार, सर्विलांस प्रभारी बिजेंद्र मलिक समेत 16 पुलिसकर्मी शामिल थे. अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया इनके पास से सुपारी के 1 लाख 70 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं.

Crime News Amroha father son murder case Contract killing by father Deepak murder Amroha Satyendra mastermind murder

Recent News