UP में आज 48 से 50 डिग्री तक रह सकता है तापमान, इटावा सहित कई जिलों में रेड अलर्ट

Global Bharat 28 May 2024 11:28: AM 1 Mins
UP में आज 48 से 50 डिग्री तक रह सकता है तापमान, इटावा सहित कई जिलों में रेड अलर्ट

पूरा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. नौतपा लगने के बाद पारा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है. सोमवार को दोपहर दो बजे ही आगरा और झांसी का तापमान 47 के पार हो गया था. वहीं अंदेशा जताया गया है कि इसमें और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है.

इटावा सहित कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित

वहीं मंगलवार को इटावा सहित यूपी के कई जिलों को रेड जोन में रखा गया है और इटावा सहित कई जिलों में रेड जोन के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान 48 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने जरूरी काम न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है.

लखनऊ में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

सोमवार को ही राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से ही तापमान 43 पार कर गया था. मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कुछ जिलों में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हो सकता है.

25 से 35 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. 25 से 35 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने के आसार हैं. कहीं लू तो कहीं तीव्र लू का असर दिख सकता है. पश्चिमी यूपी ज्यादा प्रभावित रहेगा. इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म रात भी हो सकती है.

Recent News