
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट इस समय चर्चा में बनीं हुई हैं. दरअसल इन्होंने अपनी लेस्बियन पार्टनर जॉर्जी हॉज से शादी कर ली है. वेट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी शादी के लिए प्रपोज किया था. वेट को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की दोस्त भी कहा जाता है.

शादी की पुष्टि डेनियल वेट ने खुद की है. उन्होंने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. बता दें कि डेनियल वेट इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज हैं. हाल ही में डेनियल वेट और उनकी लेस्बियन पार्टनर जॉर्जी हॉज ने सगाई की थी.

तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही दोनों शादी करने वाली है. शादी से पहले डेनियल को अर्जुन तेंदुलकर की बॉलिंग की तारीफ करते हुए देखा गया था. मीडिया में दावा किया जा रहा है कि जब भी अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड जाते थे तो वह डेनियल वेट से जरूर मिलते थे.

वहीं जब डेनियल इंडिया आती थी तो वह अर्जुन तेंदुलकर से मुलाकात करती थी. बता दें कि डेनियल ने 2017 में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया पर प्रपोज कर शादी का प्रस्ताव रखा था. दोनों ने प्यार का इजहार 2023 में किया था.

जानकारी मिली है कि इंग्लैंड की इस महिला क्रिकेटर वेट की पार्टनर जॉर्जी हॉज एक फुटबॉल क्लब की हेड हैं. वहीं शादी के बाद दोनों की फोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. यूजर्स कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि डेनियल वेट इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और इनके बल्ले से खूब रन बरसता है. वेट ने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. डिनयल फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी खेलती हैं.

डेनियल को कई बार विपक्षी टीम की परखच्चे उड़ाते देखा गया है. इस दौरान डेनियल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. बताया जा रहा है कि डेनियल वेट आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड की ओर से खेल सकती हैं.