मां की हत्या के लिए बेटी ने हायर किया कॉन्ट्रैक्ट किलर! सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में आयुशी ने रचा खौफनाक साजिश, 7 लाख दिए हत्यारों को

Amanat Ansari 09 Jul 2026 10:44: AM 1 Mins
मां की हत्या के लिए बेटी ने हायर किया कॉन्ट्रैक्ट किलर! सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में आयुशी ने रचा खौफनाक साजिश, 7 लाख दिए हत्यारों को

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दिल दहला देने वाली मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. 23 वर्षीय बेटी आयुशी शर्मा ने अपनी मां नीरज शर्मा (45) की हत्या की साजिश रची. लालच था सरकारी नौकरी और परिवार की संपत्ति का. पुलिस के अनुसार, बेटी ने रिश्तेदारों की मदद से 7 लाख रुपये देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया और मां को स्कॉर्पियो से कुचलवा दिया. घटना 3 जुलाई को प्रताप नगर इलाके में हुई.

नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग सेंटर छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार (130 km/h) स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. उनकी लाश करीब 100 फीट दूर फेंक दी गई और मौके पर ही मौत हो गई. चालक मौके से फरार हो गया. शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना समझा गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर पुलिस को साजिश का पता चला. गहन जांच में खुलासा हुआ कि यह प्लान्ड मर्डर था.

साजिश का खुलासा

नीरज शर्मा के पति की पिछले साल मौत हो गई थी. इसके बाद उन्हें कोर्ट में LDC की नौकरी मिली. बेटी आयुशी को यही सरकारी नौकरी और संपत्ति चाहिए थी. पिछले 2-3 साल से मां-बेटी के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था. आयुशी ने चाचा मोहन स्वरूप और कजिन बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर साजिश रची.

हेमंत शर्मा (भरतपुर) को 7 लाख रुपए देकर हत्यारा बनाया गया. पहले थार SUV से नजर रखी गई, लेकिन असफल रहे. फिर एक महीने तक मां की मूवमेंट पर नजर रखकर स्कॉर्पियो से हमला करवाया. पुलिस ने आयुशी शर्मा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य साजिशकर्ता बलराम उर्फ रवि फरार है.

नीरज शर्मा के भाई राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन पहले भी बेटी, ससुराल वालों और कजिन से संपत्ति को लेकर परेशान थी और उसे जान से मारने की धमकियां मिली थीं. आयुशी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पिता की मौत के बाद वाली सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन मां ने खुद ले ली. इसलिए उसने हत्या की साजिश रची.

jaipur murder case neeraj sharma ayushi sharma compassionate appointment

Recent News