बेटी ने दूसरे समाज के युवक के साथ भागकर की शादी, कोर्ट में दिया पति का साथ, आहत पिता ने खुदको दी भयानक सजा!

Amanat Ansari 10 Apr 2025 09:12: PM 2 Mins
बेटी ने दूसरे समाज के युवक के साथ भागकर की शादी, कोर्ट में दिया पति का साथ, आहत पिता ने खुदको दी भयानक सजा!

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेटी की भागकर शादी करना पिता को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिली है कि जब कोर्ट में बेटी ने अपने पति का साथ दिया तो, उसका पिता इस सदमे का बर्दाश्त नहीं कर पाया और खौफनाक कदम उठा लिया. उधर गुस्साए परिजनों ने लड़के के परिवारवालों के साथ जमकर मारपीट कर दी.

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबदनी इलाके का है. यहां ऋषिराज उर्फ संजू जायसवाल ने बुधवार देर रात अपने घर में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

स्थानीय सीएसपी हिना खान ने कहा है कि ऋषिराज की बेटी हर्षिता का पड़ोस में रहने वाले आनंद प्रजापति से प्रेम संबंध चल रहा था. आनंद दूसरे समाज का बताया जा रहा है. हर्षिता 15 दिन पहले ही अपनी प्रेमी के साथ भाग गई थी. थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस जांच में पता चला कि हर्षिता आनंद से शादी कर इंदौर में रह रही है. पुलिस तुरंत इंदौर पहुंचती है और हर्षिता को बरामद कर परिजनों को सौंप देती है. फिर परिजन ने लड़की को उसके मामा के घर पर भेज देते हैं. इस बीच आनंद ने अदालत का दरवाया खटखटाया और प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की. फिर कोर्ट में सुनवाई हुई तो हर्षिता ने अपने पति का साथ दिया.

जानकारी मिली है कि तीन दिन पहले ही अदालत में सुनवाई हुई, जहां ऋषिराज की बेटी हर्षिता अपने पति के पक्ष में बयान देकर उसी के साथ चली गई. इस घटना के बाद ऋषिराज इतना दुखी हो गए कि उन्होंने आत्महत्या की ठान ली. बताया जा रहा है कि बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली.

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें वह लिखता है, ''हर्षिता तूने गलत किया बेटा, मैं जा रहा हूं. उन दोनों को मार सकता था, लेकिन मैं अपनी बेटी को कैसे मार दूं. भारत का संविधान भी गलत है, जो लड़कियों के बालिग होने पर पिता से उसके सारे अधिकार छीन लेता है.'' वह आगे लिखता है, ''वो वकील जो कुछ पैसों के लिए एक परिवार की बलि चढ़ा देता है, उनकी भी तो बेटियां होती हैं. 

gwalior mp Love Marriage Father Suicide

Recent News