यूपी में 120 सांसद, बिहार में 60 और महाराष्ट्र में 72! परिसीमन के नए फॉर्मूले से मचेगी हलचल, जाने किस राज्य में बढ़ेगी कितनी सीटें

Mukesh Kumar 28 Nov 2026 11:13 AM 2 Mins
यूपी में 120 सांसद, बिहार में 60 और महाराष्ट्र में 72! परिसीमन के नए फॉर्मूले से मचेगी हलचल, जाने किस राज्य में बढ़ेगी कितनी सीटें

Delimitation bill : देश की राजनीति में परिसीमन को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने वाले नए प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है। 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रस्ताव में राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक स्थिर रखने की व्यवस्था की गई है। यानी जनसंख्या के आधार पर राज्यों के हिस्से में तत्काल बड़े बदलाव की आशंका को कम करने की कोशिश की गई है। संविधान 132वां संशोधन विधेयक के तहत लोकसभा की अधिकतम क्षमता 850 और विधानसभा की अधिकतम क्षमता 650 सीट करने का प्रस्ताव है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होना है। 

परिसीमन के बाद राज्यवार लोकसभा सीटें का आंकड़ा कुछ ऐसा रहेगा. उत्तर प्रदेश में 80 से बढ़कर 120 सीटें, महाराष्ट्र में 48 से बढ़कर 72 सीटें, बिहार में 40 से बढ़कर 60 सीटें, पश्चिम बंगाल में 42 से बढ़कर 63 सीटें, तमिलनाडु में 39 से बढ़कर लगभग 59 सीटें, मध्य प्रदेश में 29 से बढ़कर लगभग 44 सीटें, कर्नाटक में 28 से बढ़कर 42 सीटें, गुजरात में 26 से बढ़कर 39 सीटें, आंध्र प्रदेश में 25 से बढ़कर लगभग 38 सीटें होगी। 

वहीं, राजस्थान में 25 से बढ़कर लगभग 38 सीटें, ओडिशा में 21 से बढ़कर लगभग 32 सीटें, केरल में 20 से बढ़कर 30 सीटें, तेलंगाना में 17 से बढ़कर लगभग 26 सीटें, असम में 14 से बढ़कर 21 सीटें, झारखंड में 14 से बढ़कर 21 सीटें, पंजाब में 13 से बढ़कर लगभग 20 सीटें, छत्तीसगढ़ में 11 से बढ़कर लगभग 17 सीटें, हरियाणा में 10 से बढ़कर 15 सीटें, उत्तराखंड में 5 से बढ़कर लगभग 8 सीटें हो जाएगी।

 हिमाचल प्रदेश में 4 से बढ़कर 6 सीटें, गोवा में 2 से बढ़कर 3 सीटें, अरुणाचल प्रदेश में 2 से बढ़कर 3 सीटें, मणिपुर में 2 से बढ़कर 3 सीटें, मेघालय में 2 से बढ़कर 3 सीटें, त्रिपुरा में 2 से बढ़कर 3 सीटें, मिजोरम में 1 से बढ़कर लगभग 2 सीटें, नागालैंड में 1 से बढ़कर लगभग 2 सीटें और सिक्किम में 1 से बढ़कर लगभग 2 सीटें होंगे। 

इस प्रस्ताव का एक महत्वपूर्ण पहलू राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के मौजूदा अनुपात को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है। इसके तहत 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक राज्यों के बीच सीटों के अनुपात में बदलाव नहीं करने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

delimitation-bill-lok-sabha-seats-increase-state-wise-up-bihar-maharashtra-2026

Recent News