बंगाल की हालत जम्मू कश्मीर से खराब, हर चीज का होगा हिसाब, बंगाल के मंत्री दिलीप घोष के बयान मचा राजनीतिक घमासान

Global Bharat 18 May 2026 08:33: AM 1 Mins
बंगाल की हालत जम्मू कश्मीर से खराब, हर चीज का होगा हिसाब, बंगाल के मंत्री दिलीप घोष के बयान मचा राजनीतिक घमासान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर घुसपैठ और कानून-व्यवस्था का मुद्दा गरमा गया है. बीजेपी सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने राज्य की स्थिति को  लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी खराब हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वर्षों से राजनीतिक संरक्षण के कारण घुसपैठ बढ़ी और इससे बंगाल की सामाजिक तथा सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हुई है.

दिलीप घोष ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी खराब है. सरकार और कल्चर बदल गया है. घुसपैठियों को बैठा देना बंगाल का कल्चर नहीं है. ममता बनर्जी ने हमारे कल्चर को खराब किया है और हम उसे सुधार रहे हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कई मामलों की समीक्षा की जाएगी और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी. BJP लगातार राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और सीमावर्ती इलाकों में अवैध घुसपैठ रोकने में विफल रहने का आरोप लगाती रही है.

वहीं, TMC नेताओं का कहना है कि BJP जानबूझकर बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. पार्टी का दावा है कि राज्य में शांति और विकास का माहौल है तथा विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के बयान दे रहा है.  दिलीप घोष के बयान के बाद बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में घुसपैठ, सीमा सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दे राज्य की राजनीति के केंद्र में बने रह सकते हैं.

West Bengal Politics Dilip Ghosh Statement Mamata Banerjee BJP vs TMC Bengal Infiltration Row

Description of the author

Recent News