हवा में उड़ी तेल बचाने की अपील, BJP जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत में 20 ट्रैक्टर, 100 गाड़ियां दौड़ीं!

Global Bharat 17 May 2026 10:03: PM 1 Mins
हवा में उड़ी तेल बचाने की अपील,  BJP जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत में 20 ट्रैक्टर, 100 गाड़ियां दौड़ीं!

लखनऊ : मेरठ में बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का स्वागत समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. कार्यक्रम में 20 से ज्यादा ट्रैक्टर और करीब 100 गाड़ियों का काफिला देखने को मिला. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “तेल बचत वाला स्वागत” कहकर तंज कस रहे हैं. बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच इतने बड़े काफिले ने राजनीतिक बहस भी छेड़ दी है.

गौरव चौधरी मेरठ की राजनीति में अचानक उभरे चेहरों में गिने जाते हैं. पंचायत चुनाव से पहले वे लंबे समय तक जर्मनी में कारोबार से जुड़े रहे थे. बाद में मेरठ लौटकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में एंट्री की और बीजेपी के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा. इसके बाद पार्टी ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया. साल 2021 में वे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे. 

उनके चुनाव के समय भी मेरठ की राजनीति काफी गरमाई थी. विपक्ष ने प्रशासनिक दबाव और राजनीतिक मैनेजमेंट के आरोप लगाए थे, जबकि बीजेपी ने इसे संगठन की ताकत बताया. अध्यक्ष बनने के बाद गौरव चौधरी कई बार अपने शक्ति प्रदर्शन, बड़े काफिलों और समर्थकों की भीड़ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.

एक समय जिला पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ शिकायतें भी की थीं और सरकारी निधियों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे. अब स्वागत समारोह का यह नया वीडियो फिर चर्चा में है, जहां समर्थक इसे लोकप्रियता बता रहे हैं, तो विरोधी इसे दिखावा और फिजूलखर्ची कह रहे हैं.

Meerut BJP convoy Gaurav Chaudhary Meerut Fuel saving controversy BJP district panchayat president UP political convoy

Description of the author

Recent News