बेंगलुरू: कर्नाटक में नया मुख्यमंत्री चुना गया है. डीके शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित हुआ. शपथ लेते समय डीके शिवकुमार ने एक हाथ में संविधान की प्रति रखी थी. समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.
संभावित मंत्रियों की सूची
यह सूची अभी संभावित है और आधिकारिक घोषणा बाद में हो सकती है.