नशे में धुत पुलिस वाले के बेटे ने कार से मचाया तांडव! 6 लोगों को रौंदा

Amanat Ansari 26 May 2026 12:00: AM 1 Mins
नशे में धुत पुलिस वाले के बेटे ने कार से मचाया तांडव! 6 लोगों को रौंदा

भोपाल: शनिवार रात नशे में धुत युवकों ने शहर में आतंक मचा दिया. ‘पुलिस’ लिखी हुई कार लेकर 10-12 किलोमीटर तक वे रास्ते में आने वाले लोगों, वाहनों और ठेलों को रौंदते हुए निकल गए. इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए. युवक एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे. शुरू में कार आदित्य हरियाल चला रहा था, लेकिन बाद में उसने गाड़ी अपने दोस्त सर्वा दुबे को थमा दी. सर्वा दुबे ने नशे की हालत में तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई ठेले, साइकिल और वाहनों को टक्कर मार दी. राहगीरों और एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं.

10-12 किमी तक पीछा कर पकड़ा

तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार का पीछा किया. मीनाल इलाके के पास आखिरकार उन्हें घेर लिया गया. जैसे ही कार रुकी, आक्रोशित भीड़ ने युवकों को घेरकर जमकर पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने किसी तरह दो युवकों को भीड़ के चंगुल से बचाकर हिरासत में लिया. बाकी के फरार होने की खबर है.

पुलिस वाले का बेटा आरोपी

जांच में सामने आया कि कार मालिक आदित्य हरियाल है, जिसके पिता नरेंद्र हरियाल लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) हैं. कार पर ‘पुलिस’ लिखा होने के कारण कई लोगों को भ्रम हुआ.

रविवार को बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि अब तक 6 घायल दर्ज किए गए हैं. 4-5 वाहनों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नशे में युवकों का उत्पात साफ दिख रहा है. इस घटना ने शहर में काफी आक्रोश पैदा कर दिया है.

Bhopal News Bhopal Accident Bhopal Police Police Car Accident