नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक बड़ी सुरक्षा घटना हो गई. स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट के एक लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया. धुएं को देखते हुए विमान की इमरजेंसी निकासी (Emergency evacuation) करानी पड़ी.
एयरलाइंस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 6 यात्री घायल हो गए. घटना तब हुई जब विमान टेकऑफ के लिए तैयार हो रहा था. स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचाए गए. स्विस एयरक्राफ्ट में कुल 232 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे. इस घटना में शामिल विमान एयरबस A330-343 था.
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आधिकारिक बयान में कहा, ''आज तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) को लेकर फुल इमरजेंसी घोषित. सकी गईभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए और यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाला गया. एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रहा.”