Devendra Singh ISI Connection: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही देश में लगातार पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा जा रहा है, भारतीय खुफिया एजेंसियां देश के अंदर छिपे गद्दारों को किसी भी हाल में पकड़ना चाहती हैं. इसी कड़ी में जब हरियाणा में एक्शन हुआ तो ज्योति मल्होत्रा से भी ज्यादा लोगों को देवेंद्र की गिरफ्तारी पर हैरानी हुई क्योंकि, हरियाणा के कैथल जिले से पकड़ा गया देवेंद्र सिंह एक पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा है. वह लंबे समय से पाकिस्तान की ISI को गोपनीय सैन्य सूचनाएँ भेज रहा था. देवेंद्र का संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर से फ़ेसबुक के ज़रिए हुआ था. बदले में उसे हर जानकारी पर 5 से 10 हज़ार रुपये तक मिलते थे. पुलिस ने उसके मोबाइल और लैपटॉप से कई संवेदनशील दस्तावेज़ और नक्शे बरामद किए हैं.
पिछले साल पाकिस्तान गया था देवेंद्र
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय देवेंद्र का घर कैथल जिले के मस्तगढ़ गांव में है, और वो पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते से पाक गया था, बताया जा रहा है कि इसी दौरान देवेंद्र की मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोगों से हुई थी और वो ISI के संपर्क में आया था, जिसके बाद से वो पाकिस्तान को भारत से खुफिया जानकारियों भेजने लगा.
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाक में भेजीं- DSP
कैथल DSP वीरभान का कहना है कि देवेंद्र ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं, उसने बताया कि वो ISI के संपर्क में भी था. पहलगाम अटैक के बाद सेना ने जब ऑपरेशन सिंदूर चलाता तो उसकी जानकारी भी देवेंद्र ने पाकिस्तान भेजी थीं, फिलहाल साइबर थाने में देवेंद्र के पास से मिले उपकरणों की जांच भी की जा रही है, क्योंकि जैसे ही उसे पुलिस के आने की सूचना मिली थी तो उसने अपने पास मौजूद पूरा डेटा डिलीट कर दिया था, इसी लिए पुलिस जल्द से जल्द डेटा रिकवर करने की कोशिशें भी कर रही है.