पूर्व प्रेमिका का गला रेतकर हत्या, मर्डर के समय फोन पर था मंगेतर, आरोपी ने खुद लगाई फांसी

Amanat Ansari 19 Jul 2026 06:37: PM 1 Mins
 पूर्व प्रेमिका का गला रेतकर हत्या, मर्डर के समय फोन पर था मंगेतर, आरोपी ने खुद लगाई फांसी

नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम संबंधों की नाराजगी ने एक बेहद क्रूर हत्याकांड को जन्म दे दिया. एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका का गला रेतकर हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के दौरान पीड़िता अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल अपनी पूर्व प्रेमिका वैशाली से इस बात पर नाराज था कि वह किसी और से शादी करने जा रही थी. शुक्रवार रात साहिल ने आखिरी बार मिलने के बहाने वैशाली को वनसंपदा गार्डन इलाके में बुलाया. वैशाली ने सतर्कता बरतते हुए अपने मंगेतर को फोन कर बताया कि साहिल आ रहा है, इसलिए वह भी आ जाए. दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बहस चली. इस दौरान मंगेतर फोन पर ही जुड़ा रहा.

गुस्से में आकर साहिल ने धारदार चाकू से वैशाली पर हमला कर दिया और उसका गला काट डाला. पीड़िता मौके पर ही मौत का शिकार हो गई. हत्या के तुरंत बाद साहिल ने फोन पर मौजूद मंगेतर से कहा, “वैशू इज फिनिश्ड” और वहां से भाग निकला. 

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का शव घटनास्थल से मात्र दो किलोमीटर दूर फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साहिल को वैशाली की शादी की खबर आखिर किसने दी थी. पूरा मामला प्रेम में ठुकराए जाने की निराशा और हिंसा की एक दर्दनाक मिसाल बन गया है.

Girlfriend murder Nashik murder Nashik crime Nashik ex Boyfriend suicide

Recent News