...जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे नकली अमिताभ बच्चन, जमकर लगाए ठहाके 

Global Bharat 26 Feb 2025 07:18: PM 2 Mins
...जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे नकली अमिताभ बच्चन, जमकर लगाए ठहाके 

Amitabh Bachchan Meets Premananda Maharaj: सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज जी (Premananda Maharaj Ji) के कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं. यही नहीं बॉलीवुड हो या खेल जगत बड़े से बड़े दिग्गज महाराज जी से मिलने पहुंचते हैं. लेकिन इस बार प्रेमानंद जी महारज से मिलने एक ऐसे कलकार पहुंचे जिसे देखकर खुद प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) भी दंग रह गए. दरअसल, फिल्मी दुनिया में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल (Shashikant Pedwal) मंगलवार सुबह संत का आशीर्वाद लेने पहुंचे. पेडवाल जैसे ही श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे तो पहले से मौजूद अनुयायी उन्हें देखकर दांग रह गए. कुछ लोगों को लगा कि सच में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन आ गए हैं.

जैसे ही पेडवाल संत प्रेमानंद (Saint Premananda) के सामने पहुंचे तो खुद संत प्रेमानंद भी चौंक पड़े. जब अनुयायियों ने बताया वे अमिताभ बच्चन नहीं उनके हमशक्ल और मिमिक्री करने वाले एक्टर हैं, तो बोले हूबहु फिल्मस्टार अमिताभ बच्चन जैसे ही दिखाई दे रहे हैं. संत प्रेमानंद ने कहा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना बहुत बड़ा काम है. आप जो काम कर रहे हैं, वह बड़ी सेवा है. यही नहीं अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल ने संत प्रेमानंद को कोविड के समय में किए उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब लोग दुखी थे परेशान हो रहे थे और चारों ओर डर का माहौल बना हुआ था, तब वह लोगों का मनोरंजन कर उन्हें मोटिवेट करते थे.  इसके बाद से ही वे इस काम में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन का हमशक्ल होने का लाभ मिला, लोग उनके पास आकर फोटो खींचवाने लगे. यही नहीं कई फिल्मों में काम करने का मौका भी उनको मिला.

खबरों के मुताबिक संत प्रेमानंद ने कहा आप जो काम कर रहे हैं, वह बहुत ही प्रसंसनीय है. क्योंकि आज के समय में दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना बहुत बड़ा काम है. जो दूसरों के लिए जीवन जीता है, वही सेवा का पत्र होता है. सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''नकली अमिताभ बच्चन तो आ गए, अब असली को भी महाराज के दरबार में आना चाहिए.''

दूसरे यूजर ने लिखा ''अगर ये शख्स अपनी असलियत ना बताए तो लोग इन्हें ही अमिताभ बच्चन मान लें. आपको याद होगा कि इससे पहले भी प्रेमानंद महारज जी का एक वीडियो चर्चा में अभी भी है, जब महाराज जी जोजो और जॉनी नामक पपेट्स से बातचीत करते हैं. वहां मौजूद भक्तों के साथ साथ खुद महाराज जी भी है हंसकर कर लोट पॉट हो जाते हैं...हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब कोई ऐसे बेहतरीन कलाकार महाराज जी से मिलने पहुंचे हो. क्रिकेटर विराट कोहली उनकी पत्नी अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आ चुके हैं. हाल ही में संत प्रेमानंद से मिलने पहुंची अनुष्का ने उनसे प्रेम भक्ति का मार्ग पूछा था, जिसके बाद प्रेमनंद महाराज जी खुद भावुक हो गए थे. 

Amitabh Bachchan Premanand Maharaj Saint Premanand Maharaj Premanand Maharaj Ji Fake Amitabh Bachchan

Description of the author

Recent News