Dawood Ibrahim Bollywood: 'आशिकी' की हीरोइन ने बताया बॉलिवुड का काला सच, अंडरवर्लड का लगता था पैसा, होता था शोषण, अभी भी नहीं मिली फीस

Rahul Jadaun 19 May 2025 05:55: PM 1 Mins
Dawood Ibrahim Bollywood: 'आशिकी' की हीरोइन ने बताया बॉलिवुड का काला सच, अंडरवर्लड का लगता था पैसा, होता था शोषण, अभी भी नहीं मिली फीस

Dawood Ibrahim Bollywood: साल 1990 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था आशिकी, इस मूवी ने रिलीज होते ही बॉलिवुड मे तहलका मचा दिया था, इस फिल्म की सबसे खास बात ये रही थी कि मूवी की स्टोरी के साथ-सात गानों को भी बेहद ज्यादा पसंद किया गया था. इसी मूवी से महेश भट्ट ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को भी लॉन्च किया था. ये दोनों ही अपनी पहली मूवी से बड़े स्टार बन गए थे, लेकिन अब अनु अग्रवाल ने बॉलिवुड के काले सच को पूरी दुनिया के सामने बताया है,

बॉलीवुड की 1990 की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' (Ashiqi) से मशहूर हुईं अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने हाल ही में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उस दौर की सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि 90 के दशक में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच एक मजबूत नेक्सस था, जिसमें दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) जैसे अपराधियों का बोलबाला था।

पिंकविला (Pinkvilla) को दिए इंटरव्यू में अनु अग्रवाल (Ani Agrawal) ने बताया, “उस समय इंडस्ट्री में आने वाला अधिकांश पैसा अंडरवर्ल्ड (Underworld) से आता था। यह सब ‘अंडर-द-टेबल’ डील होती थीं। दाऊद जैसे लोग इस पर राज करते थे। इंडस्ट्री पूरी तरह से एक अलग दुनिया थी, जिसमें बहुत से लोग मजबूरी या सपनों के चलते शामिल हो जाते थे।”

 उन्होंने बॉलीवुड को उस समय का "गंदा व्यवसाय" करार दिया और कहा कि उस दौर में कलाकारों के साथ न्याय नहीं होता था। उन्होंने बताया कि कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें पूरा भुगतान नहीं दिया गया।

 'आशिकी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि एक सांस्कृतिक प्रभाव भी छोड़ा, उसके लिए भी अनु को आज तक उनकी पूरी फीस नहीं मिली है। अनु ने कहा, “मुझे आशिकी के लिए अब तक सिर्फ 60% फीस मिली है। मेरा 40% भुगतान अब भी बाकी है। इतने सालों बाद भी कोई पूछने वाला नहीं है।”

अनु अग्रवाल के इस बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर बहस छेड़ दी है। हालांकि आज की फिल्म इंडस्ट्री पहले से काफी बदली है, लेकिन अनु ने यह भी स्वीकार किया कि वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं कि अब चीजें कितनी बदली हैं

Dawood Ibrahim Bollywood Bollywood News Celebrity Interview Mahesh Bhatt Anu Aggarwal

Recent News