नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मशहूर डिजिटल क्रिएटर सोफिक एसके (Sofik SK) इन दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. उनके नाम से एक 6 मिनट 6 सेकंड का कथित MMS वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की भी दिख रही है. यूजर्स इसे Sofik और उनकी गर्लफ्रेंड दोस्तू सोनाली (Dostu Sonali) का प्राइवेट वीडियो बता रहे हैं.
सोफिक बंगाल-असम के युवाओं में काफी पॉपुलर हैं. वे पल्ली ग्राम टीवी के मुख्य कलाकार हैं और “सोफिक की चलाकी” सीरीज के जरिए कॉमेडी कंटेंट बनाते हैं. उनकी गर्लफ्रेंड सोनाली भी रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाती हैं; इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं. दोनों अक्सर साथ में वीडियो डालते थे, जिससे लोग उन्हें रियल-लाइफ कपल मानते थे.
वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोफिक ने एक माफी वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने साफ कहा, “यह वीडियो मैंने नहीं बनाया और न ही अपलोड किया. यह सोनाली के फोन में था. हमें नहीं पता यह बाहर कैसे आ गया. जो हुआ बहुत गलत हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं. आगे से हम लोग और सावधान रहेंगे.”
फिलहाल यह वीडियो ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहा है. कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कई इसे प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन मान रहे हैं. कुछ लोग सोनाली को भी ट्रोल कर रहे हैं और उनके पुराने वीडियो पर घटिया कमेंट्स कर रहे हैं.
दोनों के फैंस इस पूरे मामले में बंटे हुए हैं, कोई गुस्सा है, कोई सपोर्ट कर रहा है. लेकिन एक बात साफ है कि इस वीडियो ने सोफिक और सोनाली की सोशल मीडिया इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया है. अब देखना यह है कि दोनों इस विवाद से कैसे उबरते हैं.