अमेरिकी सिंगर दुआ लीपा के होटल में घुसे फैंस, बेडरूम के बाहर...

Deepa Bisht 21 Jan 2025 04:27: PM 1 Mins
अमेरिकी सिंगर दुआ लीपा के होटल में घुसे फैंस, बेडरूम के बाहर...

लॉस एंजिल्स: गायिका-गीतकार दुआ लीपा को एक डरावने पल का सामना करना पड़ा. होटल में सुरक्षा चूक होने की वजह से प्रशंसक उनके होटल में घुस आए और उनके बेडरूम के बाहर इंतजार करने लगे. दुआ लीपा ने हाल में ही भारत में परफॉर्मेंस की थी. 'मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार 29 वर्षीय ‘न्यू रूल्स’ गायिका चिली के सैंटियागो में एक होटल में ठहरी हुई थीं, जब प्रशंसक उनके निजी क्वार्टर में घुसने में सफल रहे.

Dua Lipa on her India concert: My last trip to the country was a beautiful  reminder of how much I love this place - Hindustan Times

ब्रिटिश गायिका एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए शहर में थीं. हालांकि, घटना के बाद दुआ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन बताया गया है कि वह इस घटना से घबरा गई हैं और उनकी सुरक्षा को टीम फिर से कड़ी कर रही है. जानकारी के अनुसार दुआ से मिलने के लिए उत्साहित प्रशंसक उस होटल में घुसने में सफल रहे, जिसमें वह ठहरी हुई थीं और उनके कमरे में घुस गए. वे स्टार के साथ तस्वीरें लेने के लिए उनका बाहर इंतजार कर रहे थे. सुरक्षाकर्मियों ने साउथ अमेरिकी शहर में स्थित फाइव स्टार रिट्ज-कार्लटन होटल की तलाशी ली, जिसमें लीपा ठहरी थीं. एक सूत्र ने द सन को बताया, "जब वह नीचे उतरीं तो वहां बहुत सारे प्रशंसक थे जो उन्हें देखने के लिए बेताब थे.

Dua Lipa on 'Radical Optimism' Album, Family, and Social Justice

प्रशंसकों ने न केवल उनके होटल के फ्लोर में प्रवेश किया, बल्कि कुछ उनके कमरे के बाहर भी खड़े नजर आए." इंतजार कर रहे प्रशंसकों से घबराई दुआ ने कहा कि वह अपने होटल के अंदर तस्वीरें नहीं लेंगी. दुआ के साथ इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. ग्लैस्टनबरी म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म करने को तैयार स्टार स्लॉट से पहले बर्मिंघम में रिहर्सल कर रही थीं. जानकारी के अनुसार एक प्रशंसक रिहर्सल स्टूडियो में घुस गया था. उस वक्त गायिका को असहजता का सामना करना पड़ा था. 

Two Years On, Dua Lipa's 'Future Nostalgia' Is Clearly a Pop Classic

dua lipa dua lipa music dua lipa lyrics dua leepa dua lipa 2020 dua dua lipa no lie no lie dua lipa dua lipa 2021 dua lipa live dua lipa dance dua lipa barbie barbie dua lipa lyrics dua lipa dua lipa one kiss one kiss dua lipa dua lipa physical

Recent News