रातभर घर से लापता रही बेटी, पिता ने तीन बेटों और बहू के साथ मिलकर पीट-पीटकर मार डाला, शव जलाकर बताया आत्महत्या

Amanat Ansari 08 Jun 2026 04:25: AM 1 Mins
रातभर घर से लापता रही बेटी, पिता ने तीन बेटों और बहू के साथ मिलकर पीट-पीटकर मार डाला, शव जलाकर बताया आत्महत्या

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली हॉरर किलिंग की घटना सामने आई है. पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को तीन बेटों और बहू के साथ मिलकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद हत्या को आत्महत्या बताकर शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी कर दिया. तीन दिन बाद मां के थाने पहुंचने से पूरा मामला सामने आया.

हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव समदखेड़ा में यह वारदात हुई. 3 जून की देर रात 18 वर्षीय सुभी घर से कहीं चली गई थी. 4 जून की सुबह जब वह लौटी तो उसके पिता राम दयाल यादव नशे की हालत में थे. पिता ने बेटी से पूछताछ शुरू की और मारपीट करने लगा.तभी पिता के तीनों बेटे मुनेश यादव, कल्लू यादव, सुरेश यादव और बहू माधुरी देवी भी वहां पहुंच गए. सभी ने मिलकर लड़की को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मौके पर ही जान दे गई. मां मिथिलेशा को बेटी का चेहरा तक देखने नहीं दिया गया.

हत्या छिपाने की कोशिश

परिवार ने पहले सांप के काटने और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की कहानी गढ़ी. उसी दिन गांव के बाहर एक बाग में सुभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. तीन दिन बाद रविवार को मां मिथिलेशा थाने पहुंचीं और पूरे परिवार के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने तुरंत राम दयाल यादव, मुनेश, सुरेश और माधुरी देवी को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी की तलाश जारी है.अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम और क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता बताते हुए कहा कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और निष्पक्ष जांच चल रही है.

Hardoi News Hardoi Latest News Horror Killing UP Latest News

Recent News