6 हजार सैलरी वाले सरकारी इंजीनियर के पास निकली अथाह संपत्ति, ₹2 करोड़ कैश, 5 बंगले और 14 प्लॉट जब्त!

Amanat Ansari 07 Jun 2026 02:19: PM 1 Mins
6 हजार सैलरी वाले सरकारी इंजीनियर के पास निकली अथाह संपत्ति, ₹2 करोड़ कैश, 5 बंगले और 14 प्लॉट जब्त!

भुवनेश्वर: ओडिशा में सतर्कता विभाग (Vigilance) की बड़ी कार्रवाई में एक सरकारी इंजीनियर की करप्शन की पोल खुल गई है. मात्र 6,000 रुपए मासिक सैलरी पाने वाले इंजीनियर बैकुंठनाथ बेहरा के पास से 2 करोड़ रुपए नकद, 5 मकान और 14 प्लॉट मिले.

बेहरा कंधमाल जिले के बालीगुडा में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) के सहायक कार्यकारी इंजीनियर के पद पर तैनात थे. उनकी कानूनी आय से कहीं अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने उनके खिलाफ छापेमारी की. परिवार के बैंक लॉकरों से लगभग 2 करोड़ रुपए कैश मिला.

भुवनेश्वर में 4 मंजिला इमारत (चंद्रशेखरपुर, नीलाद्रि विहार), 3 मंजिला इमारत (शैलाश्री विहार), 2 मंजिला मकान (कानन विहार), जाजपुर जिले में पैतृक भूमि पर 2 मंजिला मकान और कुल 14 प्लॉट (भुवनेश्वर, जाजपुर और बारीपदा में) मिले.

सोने के आभूषण, बैंक जमा और अन्य निवेशों की जांच जारी

विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर, बारीपदा, जाजपुर और बालीगुडा समेत 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. बैकुंठनाथ बेहरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की थी. हाल ही में उन्हें सहायक कार्यकारी इंजीनियर पद पर प्रमोशन मिला था.

विजिलेंस विभाग अब सभी संपत्तियों का बाजार मूल्यांकन कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है. इस मामले में डिस्प्रोपोर्शनेट एसेट्स केस दर्ज किया गया है. यह मामला ओडिशा में सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रहा है.

Odisha News Engineer Corruption Bhubaneswar

Recent News