पति ने पढ़ा-लिखाकर बनाया सिपाही, खाकी वर्दी मिलते ही प्रेमी संग फरार हुई महिला सिपाही

Amanat Ansari 29 Aug 2026 05:51 PM 1 Mins
पति ने पढ़ा-लिखाकर बनाया सिपाही, खाकी वर्दी मिलते ही प्रेमी संग फरार हुई महिला सिपाही

रोहतास (बिहार): जिले के डेहरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के बाद पति की मेहनत से बिहार पुलिस में सिपाही बनी अर्चना भारती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं. पीड़ित पति अजय सिंह ने डालमियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और रोहतास एसपी से न्याय की मांग की है.

शादी के बाद पति ने कराई पढ़ाई

अर्चना कुमारी की शादी 26 जनवरी 2025 को डालमियानगर के प्रयाग बिगहा निवासी अजय सिंह से हुई थी. शादी के बाद अर्चना ने आगे पढ़ाई और नौकरी करने की इच्छा जताई. अजय, जो डालमियानगर नगर परिषद में प्राइवेट नौकरी करते हैं, ने पत्नी की इच्छा का सम्मान किया.

उन्होंने अपनी कमाई से अर्चना का कोचिंग में दाखिला कराया और परीक्षा दिलाने के लिए अलग-अलग शहरों में ले जाते रहे. अजय की मेहनत रंग लाई और अर्चना का चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर हो गया. उन्हें ट्रेनिंग के लिए दरभंगा भेजा गया. घर में खुशी का माहौल था. इस दौरान अर्चना दो बार गर्भवती भी हुईं, लेकिन गर्भपात हो गया.

नौकरी मिलते ही बदले तेवर

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अर्चना की पोस्टिंग बेगूसराय के बीएसएपी में हो गई. नौकरी जॉइन करते ही उनका रवैया बदलने लगा. उन्होंने धीरे-धीरे पति से बात करना बंद कर दिया. जुलाई में छुट्टी पर ससुराल आईं तो अजय ने उनके फोन में विवेक कुमार नाम के युवक के साथ व्हाट्सएप चैट देख ली.

इस पर झगड़ा हुआ और उसके बाद अर्चना अपने प्रेमी के साथ फरार हो गईं. अर्चना की मां शकुंतला देवी भी बेटी की इस हरकत से शर्मिंदा हैं. उन्होंने खुद एसपी दफ्तर पहुंचकर दामाद का साथ दिया और बेटी की करतूत की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar Police wife elopes Bihar News Dehri News Rohtas News

Recent News