फॉर्म में आए सीएम योगी, कहा- तारीख पर तारीख’ नहीं चलेगी! 5 साल पुराने खत्म करें जमीनी विवाद, अपराधियों पर लें एक्शन

Global Bharat 29 Aug 2026 09:32 PM 1 Mins
फॉर्म में आए सीएम योगी, कहा- तारीख पर तारीख’ नहीं चलेगी! 5 साल पुराने खत्म करें जमीनी विवाद, अपराधियों पर लें एक्शन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, जनशिकायतों और राजस्व मामलों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा जाए। गो-तस्करी, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं को लेकर 24×7 सतर्कता बरतने को कहा.

मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों में लंबे समय से लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति को हर हाल में समाप्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों और न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

जनशिकायतों के गलत निस्तारण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में संबंधित जिले पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें। असंतुष्ट मामलों का दोबारा परीक्षण कर शिकायतकर्ता को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए.

जन्माष्टमी को लेकर मथुरा-वृंदावन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने व्यापक क्राउड कंट्रोल प्लान तैयार करने को कहा. बांके बिहारी मंदिर के लिए अलग कार्ययोजना बनाने और वृंदावन में नया पुलिस सर्किल स्थापित करने के निर्देश भी दिए. साथ ही मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच गंभीर अपराधों में 5.1 प्रतिशत और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 3.9 प्रतिशत की कमी आई है. उन्होंने जोन और रेंज स्तर पर हर सप्ताह क्राइम एनालिसिस करने के निर्देश दिए. महिला और बाल अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई पर जोर दिया.

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया. हाईटेंशन तारों और उफनती नदियों वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए.

Yogi Adityanath UP Law And Order Mathura Vrindavan Crime Control Revenue Cases

Description of the author

Recent News