बरेली में भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप, इलाके में भारी तनाव

Amanat Ansari 29 Aug 2026 06:15 PM 1 Mins
बरेली में भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप, इलाके में भारी तनाव

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की देर रात भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया में हुई. हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक के अनुसार, मृतक भाजपा मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप थे. रक्षाबंधन की रात वे बगिया के पास मौजूद थे. तभी कुछ लोग वहां पहुंचे, उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल सचिन की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

पुरानी रंजिश का मामला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सचिन कश्यप का कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन और सट्टे की पर्ची को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. करीब दो महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद समझौता करा दिया गया था, लेकिन रंजिश बनी रही. पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. परिजनों की तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

Murder in Bareilly killing of BJP leader latest UP news UP Police

Recent News