कांग्रेस एमएलसी ने बीजेपी विधायक को मुंह पर दे मारा मुक्का; जंग का मैदान बनी KDP की बैठक

Amanat Ansari 06 Jan 2026 11:17: PM 1 Mins
कांग्रेस एमएलसी ने बीजेपी विधायक को मुंह पर दे मारा मुक्का; जंग का मैदान बनी KDP की बैठक

नई दिल्ली: कर्नाटक के बीदर जिले में सोमवार को हुई जिला स्तर की कर्नाटक डेवलपमेंट प्रोग्राम (KDP) की तिमाही समीक्षा बैठक उस वक्त हंगामे का शिकार हो गई, जब बीजेपी के हुमनाबाद विधायक सिद्धू पाटिल और कांग्रेस के एमएलसी भीमराव पाटिल के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई तक पहुंच गई.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब विधायक सिद्धू पाटिल ने वन विभाग की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और हुमनाबाद में एक हाउसिंग लेआउट के मुद्दे को उठाया, जिसमें एमएलसी भीमराव पाटिल का नाम जोड़ा गया. इससे नाराज एमएलसी अपनी सीट से उठे और विधायक की ओर बढ़े, जिसके बाद दोनों नेताओं में जोरदार बहस हुई. वीडियो फुटेज में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते, उंगलियां दिखाते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं.

मामला इतना गरमाया कि एमएलसी ने कथित तौर पर विधायक की ओर हाथ उठाया, हालांकि पुलिसकर्मियों और मौजूद अधिकारियों ने समय रहते बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. वन एवं पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंद्रे, जो बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, ने दोनों नेताओं को अलग-अलग समझाया और मीटिंग को स्थगित कर दिया.

गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच पुरानी रंजिश रही है और पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनमें तीखी बहस हो चुकी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

BJP MLA fight Siddhu Patil fight Congress MLC fight Bhimrao Patil fight

Recent News