राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद मोदी सरकार 23 जुलाई 2024 को तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी. इसे लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है. रिजिजू ने कहा है कि इस बार केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश किया जएगा. इसके लिए बजट सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से होगा.
रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बजट पर चर्चा के लिए मंजूरी दे दी है. वहीं वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण के द्वारा बजट 2024 23 जुलाई को पेश किया जाएगा. बता दें कि केंद्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद दोबारा निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है.
छठी बार ऐसा मौका आएगा जब निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि सीतारमण ने अबतक एक अंतरिम बजट के साथ 6 बजट पेश कर चुकी हैं. वहीं 23 जुलाई को बजट पेश करने बाद वे लगातार 7वीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बना लेंगी.
निर्मला सीतारमण 7वीं बार बजट पेश करने के बाद सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी. बताते चलें कि इस बार आम बजट से मध्यम वर्ग को काफी उम्मीदें है. वहीं नौकरी पेशा वाले लोग टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं. साथ ही महिलाओं को भी बड़े तोहफे मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
इसी बीच जानकारी मिली है कि उद्योग और आंतरिक विभाग ने स्टार्टअप कंपनियों पर से एंजल टैक्स हटाने की मांग की है, जिसपर वित्त मंत्रालय को निर्णय लेना है. बता दें कि पिछले साल आयकर विभाग ने नए एंजल टैक्स नियमों को अधिसूचित किया था, इससे स्टार्टअप कंपनियों को थोड़ी दिक्कत हो रही है.