5 जुलाई को दुनियाभर में क्या होने वाला है, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और नास्त्रेदसम की बातें छोड़ दीजिए, 70 साल की एक जीवित महिला जिनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं, उन्होंने 5 जुलाई को भारी तबाही आने की बात कही है, उनकी इस भविष्यवाणी का असर ये है कि कई फ्लाइट कंपनियों ने फ्लाइट रद्द कर दी है, बुकिंग कैंसिल कर दी गई है, क्योंकि लोग वहां जाने से डरने लगे हैं, लोगों के अंदर डर इस बात का भी है कि जिस महिला ने टोहोकू सुनामी, राजकुमारी डायना की मौत, फ्रेडी मर्करी का निधन और कोविड-19 महामारी की भविष्यवाणी की थी, और वो सच साबित हुई, उनकी बात इस बार भी सच साबित हुई तो मुश्किलें बढ़ सकती है. इनका दावा ये भी है कि साल 2030 में कोविड और घातक रूप में लौटेगा. लेकिन उससे पहले 5 जुलाई 2025 को भारी तबाही आने का दावा इन्होंने किया है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये हैं कौन, दुनिया के किस इलाके में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, तो एक-एक सारी बातें समझिए.
लोगों से साफ कहा, 5 जुलाई को इस जगह पर मत जाना, समुद्र की खुलेगी दरार! छुट्टियां हुईं रद्द!

भविष्यवाणी करने वाली महिला का नाम है रयो तात्सुकी, जो जापान की मंगा कलाकार हैं। यहां मंगा का मतलब कॉमिक्स और उपन्यास से है, यानि तात्सुकी कहानियां भी लिखती हैं। साल 1999 में इन्होंने एक किताब लिखी,जिसका नाम है फ्यूचर आई सॉ, इसमें कईं बातें हैं। इसी किताब में इस बात का जिक्र है कि 5 जुलाई 2025 को जापान के निकट समुद्र में दरार के कारण भारी सुनामी आएगी और ज्वालामुखी गतिविधि होगी, जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र के नीचे एक दरार खुलेगी और तटों पर टोहोकू भूकंप से भी तीन गुना ऊंची लहरें' आएंगी. हालांकि जापानी वैज्ञानिकों का दावा है कि आज के समय में ये कहना मुश्किल है कहां भूकंप आएगा और कहां सुनामी आएगी, वहां की सरकार भी लोगों से इन दावों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है, मियागी प्रांत के गर्वनर ने कहा- इन निराधार और विनाशकारी अफवाहों पर ध्यान न दें. इस तरह की गलत सूचना स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाती है और आधिकारिक वैज्ञानिक पूर्वानुमानों में जनता का भरोसा खत्म करती है। हालांकि सरकार की अपील के बाद भी जापान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ता नजर आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हॉन्गकॉन्ग से जापान के लिए फ्लाइट बुकिंग में 83% की गिरावट आई है। ग्रेटर बे एयरलाइंस का कहना है हॉलिडे सीजन में इस साल बुकिंग आधी है।
टोहोकू सुनामी, राजकुमारी डायना की मौत और कोविड को लेकर की गई भविष्यवाणी हो चुकी है सच

कागोशिमा और कुमामाटो जैसे दक्षिणी जापानी शहरों के लिए उड़ानें रद्द हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में बुकिंग कम होने की वजह से फ्लाइट कंपनियां उड़ान ही नहीं भरना चाहती. एक तरफ हिंदुस्तान में हुए प्लेन हादसे से लोग हिले हुए हैं, दुनियाभर में बन रहे हालात ने लोगों को डरा दिया है तो दूसरी तरफ ईरान, इजरायल और रूस-यूक्रेन की बीच चल रही तनातनी दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की ओर ले जाने की ओर भी इशारा कर रही है, कई भविष्यवाणियों में ये दावा किया गया है कि साल 2025 में कभी भी कुछ भी हो सकता है, और इस साल कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसने बड़े-बड़े तकनीकी जानकारों को हिलाकर रख दिया. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन आप नई बाबा वेंगा कही जाने वाली इन महिला की भविष्यवाणी पर क्या कहेंगे, अपनी राय भी दे सकते हैं.