5 दशकों बाद लखनऊ में लौटेगी फुटबॉल की दीवानगी, 2 सितंबर को ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान के बीच होगा मुकाबला

Global Bharat 22 Aug 2024 10:07: PM 1 Mins
5 दशकों बाद लखनऊ में लौटेगी फुटबॉल की दीवानगी, 2 सितंबर को ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान के बीच होगा मुकाबला

5 दशकों के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फुटबॉल की दीवानगी एक बार फिस देखने को मिलने वाली है. 2 सितंबर को ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान के बीच मुकाबला होगा. इस मैच को देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे. जानकारी मिली है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लड लाइट में यानी रात को मैच का आयोजन किया जाएगा.

इसे लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. मैच को लेकर वातानुकूलित ड्रेसिंग रूम के साथ डग आउट और आउटफील्ड तैयार किया जा रहा है. मैच से पहले 1 सितंबर की सुबह टीम लखनऊ पहुंचेंगी शाम को अभ्यास करेंगी. बता दें कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे की लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई थी. इस दौरान उन्होंने मैच कराने का प्रस्ताव भी दिया था, जिसे सीएम योगी ने मान लिया था.

प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने आज बताया कि मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच 2 सितंबर को होने वाले मुकाबले के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आरपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में पहली बार देश की दो बड़ी फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मैच के दौरान 10 हजार दर्शकों के जुटने की सम्भावना है.

Recent News