बांग्लादेशी मुसलमानों को पीछे पड़े अरबी मुसलमान, पहले सऊदी ने कपल को दी फांसी, अब कतर ने पूर्व एयर चीफ को किया गिरफ्तार

Sandeep Kumar Sharma 19 Oct 2026 03:46 PM 1 Mins
बांग्लादेशी मुसलमानों को पीछे पड़े अरबी मुसलमान, पहले सऊदी ने कपल को दी फांसी, अब कतर ने पूर्व एयर चीफ को किया गिरफ्तार

ढाका/दोहा: बांग्लादेश के पूर्व एयर फोर्स चीफ शेख अब्दुल हन्नान को कतर में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर घरेलू स्तर पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं. बांग्लादेश एंटी-करप्शन कमीशन (ACC) ने इसकी पुष्टि की है. ACC के अनुसार, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल हन्नान ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक 3.28 करोड़ टका की संपत्ति अर्जित की.

उन्होंने छह व्यक्तिगत बैंक खातों के जरिए 27.63 करोड़ टका के संदिग्ध लेन-देन भी किए. उनकी पत्नी पर भी आरोप है कि उन्होंने पति की मदद से 1.91 करोड़ टका से अधिक संपत्ति जमा की और 32 बैंक खातों में 1.18 करोड़ टका के संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए. जांचकर्ताओं ने कनाडा और दुबई में उनकी ऑफशोर संपत्तियों का पता लगाया है. उनके बच्चों के नाम पर तीन अलग-अलग देशों में संपत्तियां भी दर्ज हैं.

गिरफ्तारी की जानकारी

ACC डिप्टी डायरेक्टर एमडी अख्तरुल इस्लाम ने बताया कि कतरी अधिकारियों ने 15 अक्टूबर को हन्नान को गिरफ्तार किया. इंटरपोल के ईमेल के जरिए ACC को इसकी सूचना मिली. ACC ने जुलाई में एंटी-करप्शन कमीशन एक्ट, मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत आरोप तय करने की मंजूरी दी थी. हन्नान पर यात्रा प्रतिबंध के बावजूद वे बांग्लादेश छोड़ने में सफल रहे थे.

कोर्ट ने उनकी दो अपार्टमेंट्स जब्त करने और बैंक खाते फ्रीज करने के आदेश दिए थे. हन्नान 1984 में बांग्लादेश एयर फोर्स में कमीशंड हुए. वे 12 जून 2021 को 16वें चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने और 11 जून 2024 को सेवानिवृत्त हुए. वे शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के दौरान नियुक्त हुए थे. इससे पहले बांग्लादेशी कपल को सऊदी अरब ने फांसी दे दी. हालांकि इन पर मक्का मस्जिद में अनैतिक काम करने का आरोप था.

Recent News