हथियार छोड़ कैटवॉक से जीत लिया दिल, पूर्व महिला नक्सलियों ने ट्राइबल फैशन शो में की शिरकत

Amanat Ansari 15 Aug 2026 03:52 PM 1 Mins
हथियार छोड़ कैटवॉक से जीत लिया दिल, पूर्व महिला नक्सलियों ने ट्राइबल फैशन शो में की शिरकत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद बदलाव की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली. एक समय बस्तर के घने जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाली महिलाएं अब रायपुर के फैशन रैंप पर कैटवॉक करती नजर आईं.

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित ट्राइबल फैशन शो में इन पूर्व महिला नक्सलियों ने हाथ से बुने हैंडलूम कपड़े पहनकर आत्मविश्वास से रैंप वॉक किया और तालियों से सराहे गए. 7 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम में सरेंडर कर चुकी इन महिलाओं ने हथकरघा से बने परिधान पहनकर हैंडलूम का प्रचार किया.

उनकी रैंप वॉक ने न सिर्फ फैशन शो को रंगीन बनाया, बल्कि मुख्यधारा में लौटने के बाद आए सकारात्मक बदलाव को भी सबके सामने रखा. इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी.

उन्होंने बस्तर को नक्सल-मुक्त होने के बाद विकास से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में विशेष छूट की मांग की थी. सीएम साय ने कहा कि दशकों बाद बस्तर शांतिपूर्ण हो गया है और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है.

Bastar Women Naxals steal show

Recent News