ऑस्कर के मंच पर गूंजा फ्री फिलिस्तीन का नारा, प्रियंका चोपड़ा ने भरी हामी, अमेरिका से लेकर भारत तक वीडियो वायरल 

Amanat Ansari 16 Mar 2026 05:14: PM 1 Mins
ऑस्कर के मंच पर गूंजा फ्री फिलिस्तीन का नारा, प्रियंका चोपड़ा ने भरी हामी, अमेरिका से लेकर भारत तक वीडियो वायरल 

No to war and Free Palestine: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (2026) में स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम ने स्टेज पर एक दमदार राजनीतिक बयान दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. वे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच पर आए थे. बार्डेम ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "No to war and Free Palestine" (नो टू वॉर एंड फ्री फिलिस्तीन).

उनकी इस बात पर डॉल्बी थिएटर में जोरदार तालियां बजीं. उन्होंने अपनी टक्सीडो पर "No a la Guerra" (नो टू वॉर) लिखा एक बड़ा बेज और फिलिस्तीन के समर्थन वाला पिन भी लगाया हुआ था. प्रियंका चोपड़ा, जो उनके बगल में खड़ी थीं, ने इस पर मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर हामी भरी.

वे खुद कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रही थीं, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे इस मैसेज से असहज नहीं दिखीं. प्रियंका ने इस मौके पर सफेद डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लुक दिया और पति निक जोनास के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

बार्डेम पहले भी कई बार फिलिस्तीन के पक्ष में बोल चुके हैं और इस बार उनके इस बयान का वीडियो तेजी से फैल रहा है. लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कई उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे ओवर-ड्रामेटिक या वन-साइडेड मान रहे हैं.

कुछ यूजर्स प्रियंका की न्यूट्रल रिएक्शन पर भी कमेंट कर रहे हैं, जहां उन्हें ट्रोल किया जा रहा है या डिफेंड भी किया जा रहा है. कुल मिलाकर, यह ऑस्कर का एक ऐसा पल बन गया जो सिनेमा से ज्यादा ग्लोबल पॉलिटिक्स की बात कर रहा है.

Free Palestine Oscars Priyanka Chopra Javier Bardem No to war and Free Palestine

Recent News