सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा का खौफ! हिंदुओं में बना डर ? सवाल पूछने पर मुस्लिम चाचा ने रिपोर्टर पर हमले की कोशिश

Global Bharat 01 Jun 2026 11:42: PM 1 Mins
सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा का खौफ! हिंदुओं में बना डर ? सवाल पूछने पर मुस्लिम चाचा ने रिपोर्टर पर हमले की कोशिश

Surya Chauhan Murder Case : गाजियाबाद के खोड़ा इलाके का सच जानने जब ग्लोबल भारत टीवी की टीम पहुंची, तो जो तस्वीर सामने आई उसने कई सवाल खड़े कर दिए. कैमरा ऑन होते ही किसी ने बोलने से इनकार कर दिया, किसी ने कहा हम कुछ नहीं जानते. माहौल ऐसा दिखा मानो लोगों के दिल में कोई अनकहा डर बैठा हो. टीम जब स्थानीय लोगों से बातचीत करने की कोशिश कर रही थी, तभी एक टोपी लगाए मुस्लिम शख्स ने कैमरे पर नाराजगी जताई. उन्होंने कैमरा तोड़ने और टीम के साथ धक्का-मुक्की की कोशिश की. आस-पास के लोग उन्हें समझाकर घर में ले गए.

 गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी वह इलाका है जहां सूर्या चौहान हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. बकरीद के दिन सूर्या चौहान की असद और उसके साथियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में असद का को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. सड़क पर हुए निर्मम हत्या को सैकड़ो लोगों ने देखा था. कुछ वीडियो भी वायरल हुई थे. 

लेकिन बड़ा सवाल अब भी वही है,  आखिर खोड़ा के लोग खुलकर बोल क्यों नहीं रहे. क्या डर इतना गहरा है कि लोग कैमरे पर सच कहने से बच रहे हैं या फिर इलाके में तनाव और विवाद के माहौल ने लोगों को चुप्पी ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है.  कुछ स्थानीय हिंदू परिवारों का दावा है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उनका कहना है कि हालात ऐसे बने रहे तो उन्हें मकान बेचकर इलाका छोड़ना पड़ सकता है. हालांकि, इन दावों की पुष्टि ग्लोबल भारत नहीं करता है.

खोड़ा की गलियों में सवाल बहुत हैं, लेकिन जवाब कम. डर, गुस्सा, चुप्पी और अविश्वास. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस इलाके का सच सामने आने से लोग हिचक क्यों रहे हैं. सवाल पूछने क्यों हमले किए जा रहे हैं, ये सबसे बड़ा सवाल है.

खोड़ा का सच Ghaziabad Khoda News सूर्या चौहान हत्याकांड खोड़ा में डर का माहौल Khoda Ground Reality Report

Description of the author

Recent News