मासूम से हैवानियत करने वाला मोहम्मद जसीम, योगी पुलिस के एक्शन में ढेर

Global Bharat 19 Apr 2026 11:25: PM 1 Mins
मासूम से हैवानियत करने वाला मोहम्मद जसीम, योगी पुलिस के एक्शन में ढेर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में योगी की पुलिस ने ढेर कर दिया. अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. जसीम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

​घटना 11 अप्रैल की है, जब एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ था. जांच के दौरान जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो सच जानकर दंग रही गई. जिस मामा पर बच्ची की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही उसका कातिल निकला. जसीम ने न केवल मासूम के साथ हैवानियत की, बल्कि उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्या कर शव फेंक दिया था. 
​​

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और एसीपी क्राइम के नेतृत्व में स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी टीला मोड़ क्षेत्र में अपने साथियों के साथ देखा गया है.  बंथरा नहर के पास जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो जसीम ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. ​पुलिस की जवाबी फायरिंग में जसीम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मुठभेड़ में यूपी पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है. 

​मुठभेड़ स्थल से पुलिस को अवैध हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है. हालांकि, इस दौरान जसीम के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस की टीमें उनकी भूमिका की जांच कर रही हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. ​गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी मुजफ्फरनगर में कई मामलों में संलिप्त पाया गया था. इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम के लिए 50 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है.

Ghaziabad Police Encounter Ghaziabad News Ghaziabad Breaking News Ghaziabad

Description of the author

Recent News