नई दिल्ली: सोने-चांदी के बाजार में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक कीमती धातुओं में भारी भूचाल आया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3.8% टूटकर 3,960 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया, जबकि चांदी भी 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गई. भारतीय सर्राफा बाजार में भी भाव धड़ाम हो गए.
ऑल टाइम हाई से भारी गिरावट
सोना अपने ऑल टाइम हाई (₹1,76,121) से ₹36,099 सस्ता हो चुका है. चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से ₹1.70 लाख प्रति किलो तक लुढ़क गई है. जून महीने में अकेले सोना ₹16,441 और चांदी ₹47,865 सस्ती हो चुकी है. MCX पर भी यही हाल है. सोना अपने हाई से ₹52,000 और चांदी ₹2 लाख से ज्यादा टूट चुकी है.
गिरावट की वजह
अमेरिकी डॉलर की मजबूती, फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की आशंका और ईरान-इजराइल तनाव में कमी के बाद सुरक्षित निवेश की मांग घटी है. यह गिरावट निवेशकों और आभूषण खरीदारों दोनों के लिए राहत भरी खबर है. विशेषज्ञों का कहना है कि आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.