UP के गोंडा में नहर में गिरी कार, मंदिर दर्शन से लौट रहे 11 लोगों की मौत, CM योगी ने व्यक्त की संवेदना

Amanat Ansari 03 Aug 2025 01:05: PM 1 Mins
UP के गोंडा में नहर में गिरी कार, मंदिर दर्शन से लौट रहे 11 लोगों की मौत, CM योगी ने व्यक्त की संवेदना

Gonda Accident: गोंडा जिले में रविवार को 15 यात्रियों को ले जा रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यात्री मंदिर दर्शन से लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ. अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों के विवरण और पहचान की पुष्टि नहीं की है.

घटना का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और वित्तीय सहायता की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा, "गोंडा जिले में हुई इस दुखद दुर्घटना में जानमाल का नुकसान अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकग्रस्त परिवारों के साथ हैं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं."

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया जाए और उनका उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. बोलेरे में कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से 11 लोगों की जान मौके पर ही चली गई. वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Gonda accident Gonda news Gonda car accident devotee accident

Recent News