विशाल पंडाल, 50 हजार लोगों का भोजन, 1 लाख काले, 1 लाख सफेद रसगुल्ले: अनंत सिंह की जीत की भव्य तैयारी

Amanat Ansari 12 Nov 2025 10:40: PM 1 Mins
विशाल पंडाल, 50 हजार लोगों का भोजन, 1 लाख काले, 1 लाख सफेद रसगुल्ले: अनंत सिंह की जीत की भव्य तैयारी

नई दिल्ली: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है और 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. इस बार मोकामा सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही. क्योंकि दो प्रभावशाली बाहुबली नेताओं का आमना-सामना और निर्दलीय उम्मीदवार दुलारचंद यादव की हत्या. पहले चरण की वोटिंग से ही यह सीट बहस का केंद्र बनी हुई थी. अब नतीजों से पहले अनंत सिंह के घर पर भव्य महाभोज की तैयारियां जोरों पर हैं, जो चर्चा को और गर्म कर रही हैं.

मोकामा में अनंत सिंह (जेडीयू) का मुकाबला सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी (आरजेडी) और जन सुराज के पीयूष प्रियदर्शी से है, जिसने त्रिकोणीय संघर्ष पैदा कर दिया. कुछ सर्वे अनंत सिंह को आगे बता रहे हैं, तो कुछ में उनकी हार की संभावना जताई गई है. JVC एग्जिट पोल 2025 के मुताबिक, मोकामा से अनंत सिंह मजबूत स्थिति में हैं और वीणा देवी पीछे रह सकती हैं.

वहीं, न्यूज पिंच के सर्वे में अनंत सिंह को वीणा देवी से हारते दिखाया गया है. इन विरोधाभासी रिपोर्टों के बीच अनंत सिंह के समर्थक सर्वे को झूठा बता रहे हैं. तैयारी में जुटे संजय सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम से कहा कि उनकी जीत निश्चित है और 14 नवंबर सिर्फ औपचारिक घोषणा होगी. हार वाली रिपोर्ट पर उन्होंने टिप्पणी की कि जमीनी स्तर पर हमने काम किया, इसलिए असल तस्वीर हमारे पास है. सर्वे पर भरोसा नहीं करते.

अनंत सिंह ने 14 नवंबर के भोज के लिए सबको न्योता दे दिया है. पटना के उनके सरकारी बंगले पर 23,000 वर्ग फीट में विशाल पंडाल लग चुका है. समर्थकों के अनुसार, 50,000 लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था है. इसके लिए हलवाईयों की टीम एक लाख गुलाब जामुन और एक लाख सफेद रसगुल्ले तैयार कर रही है. मिठाइयों के लिए दो टैंकर दूध मंगवाया गया है, जिसकी लागत लगभग 6 लाख रुपये है. यह भव्य आयोजन नतीजों के दिन होगा.

Bihar elections Anant Singh Mokma elections Dularchand Yadav Veena Devi

Recent News