हैवान बना दादा: 13 साल की पोती के साथ किया गंदा काम, ऐसे खुला राज...

Amanat Ansari 20 Sep 2025 04:17: PM 1 Mins
हैवान बना दादा: 13 साल की पोती के साथ किया गंदा काम, ऐसे खुला राज...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दादा-पोती के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 63 साल का बूढ़ा आदमी हैवानियत की सारी हदें पार कर गया. हालांकि, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है. दावा किया जा रहा है कि दादा ने 13 वर्षीय नाबालिग पोती के साथ दरिंदगी की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग अपने परिजनों के साथ रह रही थी, जहां उसका 63 वर्षीय दादा भी रहता था. उसने एक दिन नाबालिग के साथ दरिंदगी की और धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा. लेकिन मासूम अपने साथ हुई हैवानियत को छिपा नहीं पाई और मां को सारी बातें बता दी. घटना की जानकारी मिलते ही सभी के होश उड़ गए.

इस बीच आरोपी भागने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. परिजनों ने बताया कि जब घर पर कोई नहीं होता था, तो दादा बच्ची के साथ दरिंदगी करता था और किसी को कुछ न बताने की धमकी देता था.

घटना को लेकर जरिया थाने के प्रभारी मयंक चंदेल ने कहा कि गुरुवार को परिजनों की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता महज 13 साल की है, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी बच्ची का सगा दादा है, जिसकी उम्र 63 साल है. आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में जोर-जोर से हॉर्न बजा रहे थे यूपी के सिपाही, बदमाशों ने मार दी गोली

यह भी पढ़ें: डिजिटल प्यार के चक्कर में आबरू पर आई आंच, डॉक्टर की पत्नी का प्राइवेट वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: GST अधिकारी बनी प्रेमिका ने क्लर्क साथी को ठुकराया, गमगीन युवक ने खत्म की जिंदगी

up rape hamirpur rape granddaughter rape grandfather rape

Recent News