वर्दी में इश्क, कमरें में संग्राम! महिला सिपाही संग पति को देख पत्नी ने सरेआम उतार दिया आशिकी का भूत

Global Bharat 06 Jul 2026 01:14: PM 1 Mins
वर्दी में इश्क, कमरें में संग्राम! महिला सिपाही संग पति को देख पत्नी ने सरेआम उतार दिया आशिकी का भूत


हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने अपने सिपाही पति को महिला सिपाही के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. गुस्साई पत्नी ने सरेआम पति की थप्पड़ों से पिटाई कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि पत्नी को काफी समय से अपने पति और महिला सिपाही के बीच संबंधों की जानकारी थी. शनिवार को वह पुलिस को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां दोनों मौजूद थे. जैसे ही पत्नी ने दोनों को एक साथ देखा, उसने अपना आपा खो दिया और पति की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. वायरल वीडियो में पत्नी अपने पति को थप्पड़ मारती और दोनों को खरी-खोटी सुनाती दिखाई दे रही है. आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक किसी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Hamirpur Viral Video UP Constable News Woman Constable Viral News Hamirpur Police News Wife Beats Husband Viral Video

Description of the author

Recent News