हरियाणा में बीजेपी सांसद ने किया महिलाओं का अपमान! “सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं”

Rahul Jadaun 24 May 2025 05:38: PM 1 Mins
हरियाणा में बीजेपी सांसद ने किया महिलाओं का अपमान! “सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं”

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है, जिसमें वो पहलगाम में अपना सिंदूर गंवाने वाली महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करते नजर आए हैं. भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि “अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने. सांसद ने कहा कि पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर PM की योजना के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं.” हालांकि सांसद के इस बयान की अब चारों तरफ आलोचना भी हो रही है, कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों ने बीजेपी सांसद की सोच पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. 

Ramchandra Jangra controversial remark BJP MP Haryana news Statement on women widows Bhiwani event controversy

Recent News