अरुणाचल में भारी बारिश का कहर: लैंडस्लाइड में 4 की मौत, फ्लैश फ्लड में 5 जवान लापता

Amanat Ansari 15 Aug 2026 01:51 PM 1 Mins
अरुणाचल में भारी बारिश का कहर: लैंडस्लाइड में 4 की मौत, फ्लैश फ्लड में 5 जवान लापता

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम हुई भारी बारिश ने दो बड़े हादसे कर दिए. अपर सुबनसिरी जिले में लैंडस्लाइड और दिबांग वैली में फ्लैश फ्लड से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच सेना के जवान अभी भी लापता हैं. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, अपर सुबनसिरी के केओजारिंग-ब्याचिंग रोड कटिंग साइट पर भूस्खलन हुआ.

मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों के नाम हैं तदू बाकी, ताजी राई, मार्कोष बसुमतारी और बाबुल अली. बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है. नाचो पुलिस स्टेशन, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. दिबांग वैली जिले के पासु पानी आर्मी कैंप में 5वीं ग्रेनेडियर की दो शेल्टर फ्लैश फ्लड में बह गईं. सात जवान बह गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, लेकिन पांच अभी भी लापता हैं.

लापता जवानों के नाम हैं हवलदार उपेंदर, कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंदा. 5वीं ग्रेनेडियर, आईटीबीपी की 58वीं बटालियन, जीआरईएफ, स्थानीय स्वयंसेवक, अरुणाचल पुलिस और पासिघाट से एसडीआरएफ की टीमें खोज-बचाव अभियान चला रही हैं. दोनों हादसे शुक्रवार शाम को हुए थे. अधिकारियों का कहना है कि दोनों जगहों पर बचाव और रिकवरी ऑपरेशन जारी है.

Heavy rains Arunachal landslide flash floods

Recent News