आईएएस रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल! शहीद भगत सिंह को बताया सबसे बड़ा बेवकूफ, वीडियो वायरल

Global Bharat 15 Aug 2026 09:41 PM 1 Mins
आईएएस रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल! शहीद भगत सिंह को बताया सबसे बड़ा बेवकूफ, वीडियो वायरल

जालौन : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के महान क्रांतिकारी और शहीद भगत सिंह को लेकर एक IAS अधिकारी के कथित बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान IAS रिंकू सिंह राही के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह भगत सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान IAS रिंकू सिंह राही ने कहा कि आज के समय के हिसाब से भगत सिंह “सबसे बड़े बेवकूफ” थे. उन्होंने यह भी कहा कि भगत सिंह कभी अच्छे बच्चे नहीं थे. स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों से जुड़े कार्यक्रम में दिए गए इस बयान के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अधिकारी की टिप्पणी पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिस शहीद ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया, उसके लिए स्वतंत्रता दिवस के मंच से इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है.

रिंकू सिंह राही उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में उरई में SDM न्यायिक के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं. उनके बयान को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

हालांकि, वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और अधिकारी के बयान की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस टिप्पणी पर कोई कार्रवाई करेगा या फिर इसे अधिकारी की व्यक्तिगत राय मानकर छोड़ दिया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह को लेकर दिए गए इस कथित बयान ने एक नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है.

IAS Rinku Singh Rahi Bhagat Singh Controversy IAS Controversial Statement Bhagat Singh Called Fool Independence Day Viral Video

Description of the author

Recent News